जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति ने वार्ड नंबर 12 कॉलेज रोड में स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स के प्रथम तल को जनहित में समुदायिक विकास केंद्र बनाने की मांग की है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं, समिति ने कोटद्वार शहर में सिटी बस संचालन की भी मांग उठाई।
इस संबंध में समिति ने महापौर शैलेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला ने कहा कि वार्ड के डिग्री कालेज रोड़ पर स्थित नगर निगम का निर्मित शापिंग कांपलेक्स का प्रथम तल जनहित के प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। यदि इस केंद्र का बेहतर उपयोग होता है तो जनता को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। साथ ही यहां सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। वहीं, समिति ने शहर में सिटी बस संचालन की भी मांग उठाई। कहा कि समिति पिछले कई वर्षों से लगातार इस मांग को उठा रही है। आश्वासन के बाद भी अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।