वन विकास निगम की तरक्की को बनाए योजनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास कर्मचारी संगठन ने वन विकास निगम को आर्थिक मजबूत करने के लिए योजनाएं बनवाने की मांग की है। कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उच्चस्तर की बैठकें होनी चाहिए।
मंगलवार को पनियाली डिपो में संगठन की ओर बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में सूखे व रुग्ण प्रकृति के वृक्षों का आवंटन वन विभाग द्वारा वन विकास निगम को किया जाता है। लेकिन, रायल्टी दर पूर्व की भांति ही निर्धारित की जाती है। वन विकास निगम को निम्न श्रेणी को प्रकाष्ठ के साथ-साथ उच्च श्रेणी का प्रकाष्ठ भी आवंटित किया जान चाहिए। कहा कि निगम के बेहतर लाभ के लिए उच्चस्तरीय बैठकें होनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में हरिद्वार प्रभाग में खनन कार्य चल रहा है। लेकिन, उपखनिज निकासी गेट पर खनन क्रेताओं द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। हालत यह है कि खनन के डंपर चलाने वाले रौब दिखाकर बिना ई-रवन्ना दिखाए ही वाहनों को भगा देते हैं। वन विभाग के कर्मचारी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *