सैम्पलिंग रिपोर्ट संतोषजनक आने पर ही अंतिम भुगतान करें : डीएम

Spread the love

डीएम ने किया निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने शनिवार को पॉवर हाउस के निकट निर्माणाधीन आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को भवन में लगाए जा रहे ईंट, सीमेंट, रेत व कंक्रीट के सैंपल की जांच आईआईटी रुड़की अथवा किसी विश्वसनीय संस्था से कराने, सैम्पलिंग रिपोर्ट संतोषजनक आने के पश्चात ही अंतिम भुगतान करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के तीनों तल में बने सभी कमरों, स्टोर तथा शौचालयों के कार्यों का अवलोकन करते हुए कार्यों के मानक के अनुसार उसका मापन भी किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था और संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि स्टोर कक्ष व शौचालय में हवा (वेंटीलेशन) और रोशनी के लिए अलग से खिड़की बनाएं। साफ-सफाई करने में आसानी हो इसके लिए डक्ट के अंदर सीडी बनाएं तथा छत पर पेयजल टंकी स्थापित करते समय उसकी साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भी जाली लगवाये। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करना पूर्ण करें। इस मौके पर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सविता रानी, कनिष्ठ अभियंता पेयजल निगम मोहित रावत सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *