जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं: महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कार्य कर रही है। जन-जन तक सरकारी योजनाएं पहुंच सकें इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होग।
शुक्रवार को काबीना मंत्री सतपाल महाराज अपने दो दिवसीय प्रवास पर कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नीव हैं। इसके लिए उन्हें एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव को सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। दूरस्त क्षेत्र में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंच सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भाजपा कार्यकर्ता जंग बहादुर, उमेश त्रिपाठी, राम प्रकाश शर्मा, संग्राम सिंह, पार्षद गायत्री भट्ट, ऋषि कंडवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *