वोकल फार लोकल अपनाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को ब्लॉक सभागार थलीसैंण में भाजपा थलीसैंण मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश ने कहा कि आत्म निर्भर भारत के तहत लोकल फॉर वोकल और अधिक से अधिक सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के माध्यम से स्वयं और क्षेत्र एवं राज्य को आत्म निर्भर बनाना होगा तभी भारत आत्म निर्भर बन सकता है। देश और प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल को अपनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने स्वरोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।
मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने आत्म निर्भर भारत, जीएसटी बचत महोत्सव एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सानिध्य में श्रीनगर में आयोजित सहकारिता मेला लोगों के लिए लोकल फॉर वोकल और आत्म निर्भर बनाने हेतु एक अच्छा माध्यम और प्रयास है, इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा लोकल उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इसके माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़कर आत्म निर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनोज रमोला ने किया। कार्यशाला में मंडल महामंत्री मनोज रमोला, जेष्ठ उप प्रमुख मनबर सिंह बिष्ट, सभासद नगर पंचायत थलीसैंण दलीप सिंह नेगी, पूर्व जिला मंत्री जय सिंह रावत, मीडिया प्रभारी आशाराम पोखरियाल, बालम भंडारी, बलबीर सिंह, योगेश ममगाईं, रोशन सिंह, जसपाल सिंह, श्याम सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *