स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बनाएं महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण सभागार में बुधवार को वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वित्त समन्वयक धनंजय प्रसाद भट्ट ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें, जिससे स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बन सके।

Project 2
वित्त समन्वयक ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को समूहों में जुड़ना चाहिए, जिससे वह भी अन्य समूहों की तरह स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि समूहों की महिलाओं को पहाड़ी व्यंजन के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुर्गी पालन, मत्स्य, डेरी, पॉलिहाउस सहित अन्य की जानकारी दी। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन सहित बैकिंग की जानकारी साझा की। कार्यशाला में विकासखंड थलीसैंण व वीरोंखाल की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *