योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

Spread the love

रुद्रप्रयाग : गुलाबराय मैदान में आयोजित किए जा रहे योग शिविर के चौथे दिन पुलिस कर्मियों ने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े आसन किए। इस दौरान जवानों को योग प्रशिक्षकों ने कमर दर्द और शारीरिक थकान को दूर करने के लिए विशेष स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखाई। सत्र का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने भी कर्मियों के साथ योग किया। उन्होंने बताया कि कठिन ड्यूटी के बीच मानसिक एकाग्रता और धैर्य बनाए रखने के लिए योग एक अनिवार्य माध्यम है। उन्होंने सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *