मैखुरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

Spread the love

चमोली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व में गढ़वाल मंडल के निदेशक रहे टीका प्रसाद मैखुरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी को बदरीनाथ विधानसभा का सह प्रभारी बनाया गया है। जिस पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
कर्णप्रयाग विधानसभा के लंगासू निवासी टीका प्रसाद मैखुरी वर्ष 2002 से भाजपा में विधायक के टिकट के दावेदार रहे हैं। वकौल टीका उन्होंने हर बार पार्टी के हित में काम किया है। वर्ष 2007, 2012 और 2017 में भी टीका मैखुरी ने पार्टी ने दावेदारी की। यहां तक कि महज कुछ समय पूर्व की पार्टी में शामिल हुए सुरेंद्र सिंह नेगी को 2017 में पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने से टीका मैखुरी नाराज हो गए। तब केंद्रीय नेता अनिल बलूनी के आश्वासन पर माने। टीका मैखुरी के समर्थकों का कहना है कि प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से टीका मैखुरी की टिकट की राह आसान हो गई है। प्रदेश कार्यसमिति में टीका मैखुरी को जगह मिलने और दमयंती रतूड़ी को बदरीनाथ विधानसभा का सहप्रभारी बनने पर भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, जिला सहमीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, सभासद सुभाष चमोली, सुरेंद्र खत्री, देवेंद्र गैरोला, विजय चमोला, चंद्रमोहन नगवाल, पंकज डिमरी, अनुज डिमरी, महिपाल नेगी आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *