मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाना प्रदेश की महिलाओं का सम्मान : ऋतु खंडूड़ी भूषण

Spread the love

-विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद कोटद्वार पहुंची ऋतु ने जताया जनता का आभार
-शुक्रवार को भाजपाइयों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण के साथ नगर में निकाली रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंची क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण के स्वागत में भाजपाइयों ने नगर में रैली निकाली। इस दौरान रैली में शामिल होकर ऋतु खंडूड़ी ने जनता का आभार जताया और कहा कि भाजपा ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाकर पूरे प्रदेश की महिलाओं का सम्मान किया है।


शुक्रवार को कौड़िया से शुरू हुई ऋतु खंडूड़ी की आभार रैली नजीबाबाद रोड, लाल बत्ती चौराह, झंडाचौक से होते हुए नगर निगम टाउन हॉल में आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्राओं ने फूलों की बारिश कर ऋतु खंडूड़ी का स्वागत किया। नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार की जनता के प्रेम एवं आशीर्वाद ने उन्हें विधायक बनाया, जिसकी बदौलत केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनने का मौका दिया। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी नजीबाबाद रोड स्थित एक बरात घर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महामंत्री जंग बहादुर, विधानसभा प्रभारी विजय लखेड़ा, अरुण भट्ट, अनीता आर्य, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद रावत, उमेश त्रिपाठी, विपिन कैंथोला, मनोज पांथरी, संग्राम सिंह भंडारी, बिना रावत, पूनम खंतवाल, सुरेंद्र बिजलवान, विमला शुक्ला, सांता बमरारा, माहेश्वरी बिष्ट, योगेश कुमार, मनोज चौधरी, सुभाष पांडे, लीला कर्नवाल, जयदीप नौटियाल, कमला नेगी, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, ज्योति सिंह, गायत्री भट्ट, नीरुबाला खंतवाल, दीपक लखेडा, सौरभ नौडीयाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, आशा डबराल, मालती बिष्ट, पंकज भाटिया, धीरज नेगी, मनोज चौधरी, परशुराम, सुभाष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *