चुगान के लिए खोली जाएं मालन नदी

Spread the love

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालन नदी को स्थानीय जनता की आवश्यकता को देखते हुए चुगान के लिए खोलने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है।ज्ञापन में कहा गया है कि निर्माण कार्यों हेतु मालन नदी में पिछले कुछ समय से चुगान कार्य की अनुमति नहीं है। इस कारण सरकारी निर्माण सहित आम जन को महंगे दामों पर रेत, बजरी क्रय करनी पड़ रही है। इससे स्थानीय व्यवसायियों और मजदूरों के रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव से संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में प्रदेश राज्यपाल से जनहित को देखते हुए मालन नदी को रेत व बजरी चुगान के लिए खोलने के लिए सरकार को निर्देशित करने की अपील की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवेश रावत, बलबीर सिंह रावत, प्रवीन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील दत्त सेमवाल, जगदीश मेहरा, अमित राज सिंह,राजा आर्य और विनोद रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *