वालीबल में मालदेवता ने उत्तरकाशी को दी शिकस्त

Spread the love

रुद्रप्रयाग। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की अंतर महाविद्यालयी पुरुष वालीबल प्रतियोगिता का शुभारंभ केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया। राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के क्रीड़ा मैदान में प्रतियोगिता का पहला मैच मालदेवता एवं उत्तकाशी के बीच खेला गया। जिसमें मालदेवता ने उत्तरकाशी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि अगस्त्यमुनि महाविद्यालय का यह सौभाग्य है कि उसे इस प्रतियोगिता का मेजबान बनने का अवसर मिला। दूरस्थ क्षेत्र के महाविद्यालय में प्रतियोगिता होने से निश्चित ही उस क्षेत्र के युवाओं को सीखने को मिलता है। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी ड़ शिवप्रसाद पुरोहित ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें प्रतिमभाग कर रही है। जिन्हें दो वर्गों में बांटकर लीग मैच खिलाए जा रहे हैं। लीग मैच में विजयी टीम क्वार्टर फाइनल मैच खेलगी। शनिवार को सेमिफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से विश्वविद्यालय की टीम का गठन किया जाएगा। जो उत्तरक्षेत्र की अन्तर विवि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ड़ सीताराम नैथानी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ड़ जितेन्द्र सिंह ने किया। शुक्रवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में कर्णप्रयाग ने जसपाल राणा स्पोर्ट्स कालेज को 2-1 से, नारसन ने पुरोला को 2-0 से, गोपश्वर ने अगस्त्यमुनि को 2-0 से, नैनबाग ने डीएवी रुड़की को 2-0 से कोटद्वार ने मालदेवता को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में एनआईएस कोच एवं नेशनल रेफरी राजीव गौड़ अबजर्वर की भूमिका में रहे। जबकि एनआईएस कोच एवं नेशनल रेफरी कमल चौहान, नेशनल रेफरी शान्ति थपलियाल, नेशनल रेफरी पूजा जोशी, स्टेट रेफरी कविता कोतवाल, यशपाल ओली तथा अक्षय पंत निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर ड़ डीएस बिष्ट, ड़ हरिओम, ड़शशिबाला पंवार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *