चित्रकला प्रतियोगिता में मालिनी समूह ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चित्रकला विभाग के तत्वावधान में एक भित्ति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मालिनी समूह ने प्रथम, अलकनंदा समूह ने द्वितीय, गंगा समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र/छात्राओं ने विभाग की दीवारों पर “उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जनजीवन” पर आधारित खूबसूरत चित्रों का सृजन किया। प्रतियोगिता हेतु छात्र-छात्राओं को पांच समूहों में क्रमश: गंगा, यमुना, अलकनंदा, मालिनी एवं खोह में विभाजित किया गया था। गंगा समूह में साक्षी नेगी, कोमल, शरमीन, यमुना समूह में सिमरन बिष्ट, देवांश, सपना, अलकनंदा समूह में नितिशा ध्यानी, आयुषी रावत, शिखा, अनुराधा, मालिनी समूह में जैबी, गौरव, अतुल्या द्विवेदी, साक्षी नेगी, खोह समूह में दीपक कोटनाला, प्रेरणा रावत, तानिया रावत, शीतल, बादल चौधरी रहे। प्रतियोगिता के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति से प्रेरणा लेने को कहा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जन जीवन को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी चित्र तभी सफल होता है जब उसमें भाव हो और चित्र में भाव तभी आ सकते हैं जब हम संबंधित विषय को गहराई से जानते हों। उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं जन जीवन पर चित्र बनाने से पहले छात्र-छात्राओं को शोध अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *