भाजपा पर भड़कीं ममता: खुद अपने घरों पर देंकते हैं बम और कहते हैं हमला हो गया, टीएमसी गुंडा पार्टी नहीं

Spread the love

कोलकाता , एजेंसी। टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक हिंसक पार्टी है। इसके नेता खुद के घरों पर बम देंकते हैं और शोर मचाते हैं कि हमला हो गया। इन पर कौन हमला करेगा? हमें उन्हें छूने में भी शर्म आती है। टीएमसी गुंडों की पार्टी नहीं है।
भवानीपुर से तृणमूल प्रत्याशी ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्ववर्ती माकपा सरकार ने इतना अन्याय किया, क्या उसके खिलाफ कोई सीबीआई या ईडी का केस दर्ज किया गया है? हमारी पार्टी इतनी बहादुरी से लड़ी, लेकिन उसे नहीं बख्शा जा रहा है। हमारे फोनों की पेगासस के जरिए निगरानी की जा रही है।
ममता बनर्जी ने आगे कहा, श्मैंने सुना कि भाजपा का एक कार्यकर्ता चुनावों के महीनों बाद मर गया, ऐसी मौतें हमेशा दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, लेकिन वे शव लेकर मेरे घर के पास आ गए। असम में एनआरसी को लेकर कई लोग मारे गए, क्या उस पर भाजपा को शर्म है। भाजपा राज में कोई कानून नहीं है। बंगाल की सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पागलपन की हद तक हिंसक, निर्दयी है। ये लोग रोज उत्पात मचा रहे हैं। ये अपने खुद के घरों पर बम गिराते हैं और कहते हैं कि हमला हो गया।
बता दें, बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराया जा रहा है। इनमें भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी खुद मैदान में है, क्योंकि वह फिलहाल विधायक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें यह चुनाव जीत कर विधायक बनना जरूरी है, ताकि छह माह का सीएम कार्यकाल पूरा होने के पूर्व वह यह अनिवार्यता पूरी कर ले। मार्च अप्रैल में हुए विस चुनाव में वह नंदीग्राम से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। उनका छह माह का कार्यकाल पांच नवंबर को पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *