माता-पिता व गुरू को प्रत्यक्ष देवता : ममगांई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल के चोपडा में भागवत कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। यहां ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में भागवत कथा करवा रहे हैं। कथा श्रवण के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व सीएम एवं सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत व विधायक लैंसडौंन दलीप रावत भी पहुंचे।
कथा व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने माता-पिता व गुरू को प्रत्यक्ष देवता बताया। कहा कि इनका नित्य प्रति स्मरण कर उनका आदर करना चाहिए। श्रीराम ने माता-पिता के कहने पर अपने राजपाट का त्याग कर वन को गमन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि धर्म हमें जोडना सिखाता है। धार्मिक आयोजनों से समाज को एकजुट करते रहना चाहिए। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन करने जरूरी है। हमारी युवा पीढी धर्म से भटक रही है। महंत एवं विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत ने कहा कि हमारे धार्मिक प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रम होने चाहिए। इससे हमारे समाज को नई दिशा मिलेगी। कथा श्रवण के लिए पूर्व विधायक टिहरी जोत सिंह बिष्ट भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज आज अत्याधुनिक दुनिया की चकाचौंध में धार्मिक कामों के मूल्य को भूल रहा है। इस दौरान पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पौडी सुषमा रावत, मातवर सिंह रावत, विजय रौथाण, कुलभूषण, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन ंिसह नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष कल्जीखाल रमेश चन्द्र शाह सहित स्थानीय श्रोताओं ने कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *