चमोली। आगामी नगर पंचायत चुनाव को देखते हुये भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ममता नेगी ने वार्ड 6 गांवली से मंगलवार से चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास करने में सक्षम है। भ्रमण के दौरान निर्वतमान सभासद राजेन्द्र शाह, ममंदल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, रूकमा देवी, गोविंद शाह,पदमा, नंदा सिंह, सुरेन्द्र शाह आदि थे। गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मोहन भंडारी, कांग्रेस के बागी निर्वतमान नपंअ पुष्कर सिंह रावत, पूर्व दर्जाधारी कांग्रेस सुरेन्द्र बिष्ट, निर्वतमान सभासद कांग्रेस कुंवर सिंह रावत ने अपना नामांकन कराया है वहीं यूकेड़ी के पवन नेगी एवं निर्दलीय मनोज नेगी भी चुनाव मैदान में हैं। वही विभिन्न 7 वार्डों के लिए वार्ड 3 से लोक गायक मृणाल रतूड़ी सहित 22 प्रत्याशी चुनाव समर में हैं। हालांकि सही स्थिति 2 जनवरी को नाम वापसी के बाद ही पता चलेगी। गैरसैंण नगर पंचायत के सात वार्डो में हैं कुल 2656 महिला मतदाताओं के साथ कुल 5246 मतदाता पंजीकृत हैं।