1 किलो चरस के संग व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। भारतीय सीमा के करीब नेपाल के दार्चुला में भारत लाई जा रही चरस की बढ़ी खेप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति के मुताबिक वह चरस भारत लाने की फिराक में था, जहां नशे के इस सामान को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता। इससे पहले ही नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा अवैध तस्करी के लिए मुफीद बन गई है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है । नेपाल से बढ़ी मात्रा में नशे का सामान भारत पहुंचाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा के करीब दार्चुला में एक दुकान में छापा मारा। नेपाल पुलिस को दुकानदार के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह इसे पैकेट बनाकर भारत भेजता था। बरामद चरस को भी वह भारत भेजने की फिराक में था।

add
अवैध रास्तों से भारत पहुंचाया जाता है नशे का सामान
झूलाघाट। अगर नेपाल पुलिस समय रहते व्यापारी को गिरफ्तार नहीं करती तो नशे का यह सामान आसानी से भारत पहुंच जाता। तस्कर नशे के सामान को दोनों देशों के बीच खुली सीमा पर स्थित अवैध रास्तों से भारत पहुंचाते हैं। गिरफ्तार व्यापारी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। उसके मुताबिक अवैध रास्तों से काली नदी में टायर ट्यूब के सहारे तस्करी होती है। भारत में पहुंचने के बाद चरस व स्मैक का मोटा दाम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *