स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गणेश बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्कूटी की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि 23 जनवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे गणेश बाजार में कुलदीप सिंह मेवाड़ (42) पुत्र बचन सिंह मेवाड़ अपने टी स्टॉल से घर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात स्कूटी चालक द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे कुलदीप को काफी चोटें आ गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मौके से घायल को उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने द्वारा घायल को बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान घायल कुलदीप सिंह की मौत हो गई। थाना श्रीनगर पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनाम की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर स्कूटी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *