भागवत श्रवण से मनुष्य का होता है कल्याण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भागवताचार्य नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि भागवत श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। इस दौरान कथा में नंदबाबा की खुशी, पूतना वध की लीलाओं का वर्णन किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कथा का वाचन करते हुए व्यास नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमें जीवन देने वाले परमात्मा का सदैव स्मरण करना चाहिए। भगवत कथा मनुष्य के समस्त दु:खों को दूर कर देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान के बाल रूप के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हमें हर स्थिति में भगवान को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर विजय कुमार माहेश्वरी, रुचिन माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, शिल्पा नेगी, रेखा माहेश्वरी, सुनीता माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, शिप्रा माहेश्वरी, गम्भीर सिंह नेगी, मंजु नेगी, प्रीति अग्रवाल, कान्ति चौधरी, अमित चौधरी, शशि चौधरी, अनीता रावत, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विमला रावत, बीरेन्द्र सिंह चौधरी, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *