मंदिर से सोलर लाइट की बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर परिसर से सोलर लाइट की बैटरियां चोरी मामले में पुलिस ने चोर को धर दबोचा है। चोर के कब्जे से मंदिर परिसर से चुराई गई छ: बैटिरियां बरामद की गई।
गौरतलब है, कि बीते अक्तूबर माह में नंदा देवी मंदिर परिसर से सोलर लाइट की छ: बैटरियां पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया था। मंदिर सचिव ललित किशोर पंत की ओर से स्थानीय कोतवाली में इसको लेकर शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी की अगुवाई में मामले की जांच शुरू हुई। इसके तहत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नगर के जाखनदेवी चौसार निवासी लक्षित जोशी 25 को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मंदिर परिसर से चुराई गई छह बैटरियां बरामद की गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने गिरफ्तारी टीम को एक हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में कांस्टेबल हिमांशु, आनंद, खुशाल राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *