मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सरकार से नामित दो सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नामित दोनों सभासदों का फूल मालाओं से भी स्वागत किया गया। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद समेत पालिका कर्मचारियों और सभासदों की मौजूदगी में दोनो नामित सभासद अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जोशी ने कहा की नामित सभासद अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए नगर के विकास कार्यो में अपना महत्पूर्ण योगदान देंगे। जिससे की नगर का सर्वांगीण विकास हो सके। शपथ ग्रहण के बाद दोनो नामित सभासदों ने कहा कि वह नगर पालिका के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। यहां सभासद अमित साह, जगमोहन बिष्ट, मनोज जोशी, आशा रावत, सौरभ वर्मा, सचिन आर्या, दीप्ति सोनकर, हेम चंद्र तिवारी, विजय पांडे, रेखा अल्मियां, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी , जेई महेंद्र सिंह बिष्ट, कर और राजस्व निरीक्षक शिखा आर्या, प्रकाश निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, , प्रभारी लेखाकार राजेश जोशी समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *