भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सांगठनिक जिला कोटद्वार के समस्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कोटद्वार मौहम्मद नूरूद्दीन ने की। जिलाध्यक्ष मौहम्मद नूरूद्दीन ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा मुकेश कोली, जिला प्रभारी दीनदयाल कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत की सहमति पर कोटद्वार मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीमती महमूदा, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर मेराज खान, दुगड्डा मंडल अध्यक्ष पद पर सिमरन, पौखाल मंडल अध्यक्ष पद पर मौहम्मद यासीन, स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष पद पर जोया, सुखरौ मंडल अध्यक्ष पद पर मौहम्मद आकिब राईन, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष पद पर मौहम्मद शाहनवाज सिद्दकी, यमकेश्वर मंडलअध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मौहम्मद फिरोज को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *