मंगतराम मटियाल को मिलेगा अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि भारतीय दलित साहित्य (फाउंडर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम) के 10 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगतराम मटियाल देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक के ग्राम उनाना के निवासी है। साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एवं समाज सेवा में विगत कई वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मटियाला को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 मिलने पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, श्यामलाल आर्य, मोहनानन्द डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, मकान सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चंद, बिरेंद्र राणख, उदय सिंह रावत, अंकित सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *