उत्तरकाशी में मणिकर्णिका पार्क का उद्घाटन किया

Spread the love

उत्तरकाशी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने गुरूवार को राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी शहर में जड़भरत घाट के नजदीक बने मणिकर्णिका पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तरकाशी को हिंदुस्तान का सबसे स्वच्छ और बेहतरीन शहर बनाने पर विशेष जोर दिया। गुरुवार सुबह दस बजे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जड़भरत घाट के नजदीक स्थित मणिकर्णिका पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने पार्क का दीप प्रज्वलन के साथ पार्क का उद्घाटन करते हुए इसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी हिंदुस्तान के सबसे बेहतरीन कस्बों में से एक है। यहीं से योग और अध्यात्म की हवा बहती है। उन्होंने उत्तरकाशी को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम कठिन जरूर है, लेकिन मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने शहर में एक खूबरसूरत पार्क निर्माण से शहरवासियों को घूमने के लिए बेहतर स्पट मिला है। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल विद्युत निगम और गंगा विचार की इस पहल को सराहा। मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, डीएम अभिषेक रूहेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, हरीश डंगवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *