मनीष अध्यक्ष व ऋषि बने सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोटरी क्लब की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें मनीष अग्रवाल को अध्यक्ष व ऋषि ऐरन को सचिव नियुक्त किया गया।
रोटरी क्लब के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने बताया कि बैठक मे वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी मे अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरूबचन सिंह , सचिव ऋषि ऐरन, उपसचिव श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सार्जेंट एट आमर्स विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर व निर्देशक मण्डल मे क्लब प्रशासन अमित अग्रवाल, व्यावसायिक सेवा शरतचन्द्र गुप्ता, अन्तरराष्ट्रीय सेवा कमल गुप्ता, सामुदायिक सेवा सचिन गोयल, युवा सेवा धनेश अग्रवाल, पब्लिक ईमेज गोपाल बंसल, वाटर कन्सरवैक्शन विपिन बक्शी बनाये गये। नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष अग्रवाव व सचिव ऋषि ऐरन ने सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर , कोविड बचाव एवं टीकाकरण जागरूकता अभियान मे विशेष कार्य किए जायेगे। साथ ही युवाओं मे सामाजिक भावना प्रेरित करने के लिए रोट्रेक्ट व इनट्रेक्ट क्लब खोले जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता डा. केएस नेगी तथा संचालन ज्योति उपाध्याय ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *