सांगुड़ा में मनियारस्यूं ने लंगूर पट्टी को हराकर जीती गिंदी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मकर संक्रांति पर्व पर कल्जीखाल ब्लाक के बिलखेत गांव सांगुड़ा में आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी गेंद मेला एवं जन कल्याण समिति के तत्वावधान में गिंदी कौथिग (गेंद मेले) का आयोजन किया गयाप। गिंदी मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पारम्परिक मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान आयोजित गेंद मेले में मनियारस्यूं ने लंगूर पट्टी को हराकर गिंदी जीती।
मंदिर परिसर में आयोजित गिंदी कौथिग का शुभारंभ मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित गेंद मेले में मनियारस्यूं ने लंगूर पट्टी को हराकर गिंदी जीती। लंगूर और मनियारस्यूं पट्टियों के गिंदेरों के बीच लगभग दो घंटे तक चले कड़े मुकाबले में मनियारस्यूं के गिंदेरों ने बाजी मार ली। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला समिति और ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला मंगल दलों द्वारा थड़िया, चौंफला की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, गुड्डी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र राणा, जगमोहन सिंह डांगी, अंजू रावत, आशीष नेगी, अर्चना देवी, सतपुली थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई सोहन लाल आदि माजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गेंद मेला समिति के मनोज नैथानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *