जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को नजीबाबाद रोड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि समारोह में कवयित्री मंजू जौहरी और साहित्यकार अशोक निर्दोष को संस्था की ओर से वर्ष 2025 के चंद्रज्योति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।