बेहतर कार्यों के लिए मंजू रावत को मिला सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी की भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समारोह में बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता की सह-संस्थापिका मंजू रावत को डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें अकादमी के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य द्वारा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली की ओर से प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद पंत ने कहा कि मंजू रावत की बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय की स्थापना व जनजाति के बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सराहनीय योगदान रहा है। इसलिए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। मौके पर अकादमी के अन्य सदस्यों ने मंजू रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर नेत्र सिंह रावत, विनय किशोर रावत, डॉ. शील सौरभ रावत, बृजेन्द्र नेगी, पीताम्बर सिंह राणा, मनमोहन सिंह रावत, किशन सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *