विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा में योगदान दे रहे अमेरिका में कार्यरत अल्मोड़ा के मनोज बिष्ट

Spread the love

अल्मोड़ा।अमेरिका में कार्यरत पूर्व अल्मोड़ा निवासी मनोज बिष्ट ने बेस्टरनर्स की सहायता से अल्मोड़ा क्षेत्र के हवालबाग एवं ताकुला विकासखंड के विद्यालयों हेतु उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई है। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कलेज एऩटी़डी़ हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस, व 1 प्रिंट कपी स्कैन मशीन, राजकीय इंटर कलेज रैंगल हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं प्रिंट कफी स्कैन मशीन, राजकीय इंटर कलेज बिरोड़ा हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं घ्50000 का फर्नीचर, अटल उत्ष्ट राजकीय इंटर कलेज अल्मोड़ा हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड, चार कंप्यूटर, यूपीएस एवं एक ओवरहेड प्रोजेक्टर, राजकीय इंटर कलेज दड़मियां हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड व एक सेट टप बक्स, राजकीय इंटर कलेज गरूड़ाबांज हेतु 2 कंप्यूटर, यूपीएस एवं विद्यार्थियों हेतु 311 स्वेटर प्रदान किए हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय आदर्श इंटर कलेज हवालबाग हेतु सभी विद्यार्थियों हेतु योगा मैट, एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक व स्पीकर) व एक ग्रेटीट्यूड बोर्ड प्रदान किए हैं। इससे पूर्व उनके द्वारा राजकीय इंटर कलेज मनसारीनाला चौड़ा को चार कंप्यूटर, यूपीएस व एक प्रिंट कपी स्कैन मशीन तथा राजकीय आदर्श इंटर कलेज हवालबाग को डेढ़ लाख रुपए की अटल टिंकरिंग लैब हेतु सामग्री व एक प्रिंट कपी स्कैन मशीन प्रदान की गई। उपरोक्त समस्त कार्यों हेतु ड़क कपिल नयाल ने विद्यालयों से समन्वय का कार्य किया। इन सभी कार्यों हेतु सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा मनोज बिष्ट एवं बेस्टरनर्स संस्था का अत्यंत आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि बेस्टरनर्स द्वारा 12 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। बेस्टरनर्स एवं मनोज बिष्ट द्वारा इस प्रोजेक्ट को जया पांडे व स्नेह प्रवाह की टीम के साथ मिलकर कार्यान्वित किया है। बेस्ट रनर्स एवं मनोज बिष्ट के इन प्रयासों की शिखर होटल के राजेश बिष्ट, नीरू बिष्ट, बीना वर्मा, नन्दन सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, ड0 दीप चंद्र जोशी आदि ने अत्यंत सराहना की है और उनके इन कार्यों को पूरे समाज के लिए प्रेरक बताया है। राजकीय इंटर कलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य ड0 कपिल नयाल ने बताया कि मनोज बिष्ट द्वारा प्रत्येक रविवार को राजकीय इंटर कलेज हवालबाग के विद्यार्थियों की अनलाइन गाइडेंस एंड काउंसलिंग क्लास भी ली जाती है। मनोज बिष्ट द्वारा भविष्य में बेस्टरनर्स के सहयोग से शिक्षा, महिला, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भुखमरी से निपटने संबंधी प्रोजेक्टों पर कार्य करने का विचार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *