जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय शिक्षक संघ जनपद पौड़ी की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान संघ की पौड़ी ब्लॉक की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें मनोज कुमार बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में भगवान सिंह नेगी, महानंद प्रकाश कोहली, धरम सिंह व स्वेता बिष्ट रौतेला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। डीपीओ अरविंद कुमार ने शिक्षकों को एआई और चैट जीपीटी जैसे साधनों का प्रयोग करते हुए शिक्षा में नई गुणवत्ता लाने एवं छात्रों को उससे जोड़ने की बात कही।
राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित अधिवेशन का मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के संरक्षक जसवाल रावत, डीपीओ अरविंद कुमार व प्रधानाचार्य बीपी डोभाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार बिष्ट, जितेंद्र सिंह नेगी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें 97 वोट में से 71 वोट प्राप्त कर मनोज कुमार बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार, महिला उपाध्यक्ष स्वेता बिष्ट रौतेला, संयुक्त मंत्री जयशंकर प्रसाद, संयुक्त मंत्री महिला दिव्या नेगी व आय-व्यय निरीक्षक अनीता चमोली निर्विरोध चुनीं गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह व सह-निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर प्रसाद व पर्यवेक्षक सीताराम पोखरियाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया को हुई। जिला संरक्षक जयदीप रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री विजेंद्र बिष्ट, मनमोहन चौहान, देवेंद्र सिंह रावत, चंद्र मोहन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार काला, भरत सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।