जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड नैनीडांडा के ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया। मनोज मढ़वाल को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष व विजयपाल सिंह को महासचिव चुना गया। अन्य पदों पर शशि ध्यानी को संरक्षक, भारत सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, प्रियंका को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।