मनरेगा लोकपाल डा. अरुण कुकसाल ने दी तैनाती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। समाज वैज्ञानिक व अर्थशास्त्री डा. अरुण कुकसाल ने पौड़ी जनपद के मनरेगा लोकपाल पद पर तैनाती दे दी है। इसकी सूचना उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय को भी दी है।
बीते 26 फरवरी को अपर मुख्य सचिव मनीष पंवार ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। जनपद में करीब तीन साल के बाद मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति हुई है। जनपद पौड़ी में मनरेगा कार्यों की निगरानी व शिकायत निस्तारण के लिए लोकपाल पद पर डा. अरुण कुकसाल की नियुक्ति की गई थी। सोमवार को डा. कुकसाल ने जनपद में तैनाती दे दी है। वर्ष 2013-14 में लोकपाल की पहली नियुक्ति हुई थी। उस समय पहले लोकपाल के रुप में डा. ओम प्रकाश भट्ट ने जिम्मेदारी संभाली थी। लोकपाल सुत्ता लाल के बाद विगत तीन सालों से पौड़ी जनपद में लोकपाल का पद रिक्त चल रहा था। बीते 26 फरवरी को अपर सचिव मनीषा पंवार ने अब पौड़ी के लोकपाल पद पर डा. अरुण कुकसाल की नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *