नयार नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Spread the love

पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया शव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। सतपुली स्थित नयार नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घटना से करीब तीन किलोमीटर दूर व्यक्ति का शव बरामद किया।
रविवार को ग्राम बडखोलू के जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की नयार नदी में डूबने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार, छह नवम्बर दोपहर करीब दो बजे जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू सतपुली से अपने गांव की ओर जा रहा था। गांव के समीप पहुंचने के बाद वह नयार नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाने के दौरान जितेंद्र नदी के तेज बहाव में चला गया। परिजन व प्रशासन शनिवार रात तक नदी में जितेंद्र को खोजते रहे, लेकिन उसका कु छ पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह 11 बजे के लगभग एसडीआरएफ व पुलिस ने उसका शव नालासैण बिलखेत के सामीप से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक मनियारसूं बीएस भंडारी, एसडीआरआफ टीम इंचार्ज कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल अमित डोबरियाल, दिनेश चंद्र, मुकेश रावत, ड्राइवर महिपत सिंह, ग्राम प्रधान रणवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, रविंद्र बिष्ट,आकाश कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *