ब्रांज मेडल जीतने पर मानसी को किया सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में आयोजित 5 दिवसीय खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की टीम से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के विड़ला परिसर की मानसी फस्र्वाण ने स्लालम में अल्पाइन स्की में बेहतर प्रदर्शन कर एक ब्रांज मेडल जीता।
उत्तराखंड स्कीइंग टीम के कोर्डिनेटर संतोष सिंह ने जानकारी दी कि उत्तराखंड की अल्पाईन स्कीइंग टीम ने गुलमर्ग में सीमित संसाधनों के बलबूते 8 मेडल लाकर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की टीम से गढ़वाल विवि की छात्रा मानसी को ब्रांज मेडल मिलने पर विवि में खुशी की लहर है। मानसी को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने भी इसके लिए बधाई दी है। कहा खेलों में प्रतिभाग करने गुलमर्ग गई उत्तराखंड राज्य की टीम ने इंटरनेशन स्कीयर और मुख्य कोच विवेक पंवार की अगुवाई में हिमाचल,जम्मू कश्मीर,सेना, आईटीबीपी,जैसी मजबूत संसाधनों और अनुभवी स्कीयरों से सजी एथलीटों की टीम को कड़ी टक्कर दी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *