मंत्री रेखा आर्य ने दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

Spread the love

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत दर्जनों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली। बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और फूल मालाओं से उनका पार्टी में स्वागत किया गया। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलाड़ में आयोजित भाजपा सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस समर्थित कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। इनमें ग्राम प्रधान सुनीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर प्रसाद समेत कई लोग शामिल हैं। सुनीता देवी लगातार तीसरी बार ग्राम पंचायत जाल धौलाड़ की प्रधान हैं और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, मंत्री प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महामंत्री चन्दन बिष्ट, दीपक आर्य, कैलाश जोशी, नन्दन गोस्वामी, प्रकाश भण्डारी, सुरेश बोरा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *