चित्रकला में मानवी, निकिता ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पर आधारित चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 8 से मानवी सैनी प्रथम, दीप्ति शर्मा द्वितीय एवं कक्षा 7 से अक्षत सैनी एवं आयुष रावत संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा 10 से निकिता गौड़ प्रथम, सृष्टि लखेड़ा द्वितीय, कक्षा 12 से तमन्ना तृतीय स्थान पर रहे। उत्तराखंड पर आधारित जूनियर स्तर की 50 प्रश्नों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अपर्णा ने 45 अंको के साथ प्रथम, विभूति 41 अंक के साथ द्वितीय एवं मुदित 40 अंक के साथ तृतीय स्थान रहे एवं सीनियर वर्ग में 100 प्रश्नों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रज्ञा 89 अंक प्रथम, प्रियांशु 85 अंक द्वितीय एवं मोहित नेगी 84 अंक तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राजन शर्मा, राहुल भाटिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *