अंतिम क्षण तक जीत की उम्मीद, कई प्रत्याशियों को मात्र एक वोट से मिली मात

Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशी मात्र एक वोट से जीते
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के परिणाम को प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में उत्साह बना हुआ था। देर शाम तक प्रत्याशी व उनके समर्थक परिणाम जानने को लेकर उत्साहित थे। कई ऐसे प्रत्याशी भी थे जो मात्र एक वोट से हार गए।
विकासखंड एकेश्वर की ग्राम पंचायत गुराड़ में प्रधान पद पर सनील सिंह ने 9 मतों से जीत मिली। उन्हें 79 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी को 70 मत हासिल हुए। पांथर ग्राम पंचायत से लता देवी महज 1 वोट से जीतीं, उन्हें 60 मत मिले। नौगांव पांथर से हेमलता 11 वोटों से जीतकर ग्राम प्रधान बनीं। धरासू ग्राम प्रधान सीट से वंदना देवी महज 9 वोट से जीत दर्ज करने में सफल रही उन्हें 134 वोट मिले। बस्यूर ग्राम प्रधान सीट पर अर्चना देवी महज 3 मतों के अंतर से ग्राम प्रधान बनी। ग्राम पंचायत मलेथा से नवीन कुमार 2 वोटों से जीते। रेसोली मल्ली से अनिल रावत 5 मतों से विजयी हुए। कल्जीखाल ब्लाक की गढ़कोट ग्राम प्रधान सीट से संगीता देवी महज 5 वोटों से जीती। साकनीबड़ी ग्राम पंचायत सीट से अर्चना देवी ने 8 वोटो के अंतर से चुनाव जीता। पाबौ ब्लाक की ग्राम पंचायत गिठाली सीट पर प्रह्लाद सिंह ने 9 वोटों से जीत हासिल की। पाबौ ब्लाक की ग्राम पंचायत कलूंण सीट पर अशोक कुमार 5 वोटों के अंतर से ग्राम प्रधान चुने गए। कंडेरी में ग्राम प्रधान पद पर भजन सिंह को 9 वोटों से जीत मिली। छानी सीट पर ग्राम प्रधान अंजनी देवी 5 वोटों से जीती। मातोली पर जसपाल सिंह 7 वोटों से जीते। पौड़ी ब्लाक की रैदुल ग्राम पंचायत में राजीव सिंह को प्रधान पद पर 1 वोट से जीत मिली। पिसोसी में प्रधान पर शिखा 1 वोट से प्रधान बनीं। ननकोट सीट पर ग्राम प्रधान शिव सिंह 11 वोटों से जीते, भीमली तल्ली में महेंद्र सिंह 6 वोटों के अंतर से विजयी हुए। विकासखंड कोट की ग्राम पंचायत गैंड से विकेंद्र सिंह महज 3 वोट से ग्राम प्रधान चुने गए। इसी ब्लाक की कोट ग्राम पंचायत में सुमन देवी 2 वोटों से जीती। खिर्सू ब्लाक की ग्राम पंचायत जाख से मनीष सिंह 4 वोटों से ग्राम प्रधान बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *