भाजपा स्थापना दिवस पर कई सम्मानित

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनसंघ के समय से जुड़े और वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। लोहाघाट एनेक्सी भवन में नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह महरा ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरडी चौथिया, मंगत राम गर्ग, रूप सिंह बोहरा, गंगा दत्त मुरारी, पदमादत्त पांडेय, चंद्रशेखर बगौली, भुवन पाटनी, बाला दत्त गहतोड़ी, भीम दत्त बगौली, शांति वर्मा, किरन पुनेठा, खिलानंद जुकरिया, सतीश गड़कोटी, गिरीश उप्रेती को सम्मानित किया गया। यहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मोहन पाटनी, निर्मला अधिकारी, पूरन बिष्ट, महेश बोहरा, गौरव पांडेय, भुवन बहादुर, भुवन मेहता, विनोद बगौली, गंगा पाटनी, बसंत पंगरिया, उमेश पुनेठा, पान सिंह, अशोक जुकरिया, मनोज प्रसाद, संजय पाठक आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *