पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी, नीतीश, लालू व राबड़ी देवी ने सहित अनेक नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

Spread the love

पटना , देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर उमड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शारदा सिन्हा ने अनेक लोकभाषाओं व संस्कृति की सेवा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक गायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दु:खी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करती रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा। उन्होंने आगे लिखा, दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *