उत्तराखंड जन एकता पार्टी में शामिल हुये कई लोग

Spread the love

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के चौपडियाल गांव में आयोजित उत्तराखंड जनएकता पार्टी के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद डबराल, चोपडियाल गांव ग्राम प्रधान सीमा डबराल, उप प्रधान बिजेंद्र दत्त सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उनके पार्टी शामिल लोग उनके सरकार में रहते हुये कार्यकाल से प्रभावित होकर उनकी पार्टी में शामिल हुये है। उन्होंने कहा कि पार्टी शामिल होने वाले लोगों का पूरा सम्मान होगा, पार्टी जनहित को देखते हुये कार्य करेगी। सदस्य ग्रहण करने वालों में वार्ड सदस्य संगीता देवी, आशाराम डबराल, वीरेंद्र दत डबराल, अंकित डबराल,अमित कुमार डबराल, सरिता डबराल, खुशी राम डबराल है। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, कोषाध्यक्ष राजेश ब्यास, चन्द्रमान राणा,अमित रतूड़ी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *