उक्रांद छोड़ कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्रीप्रसाद नैथानी की मौजूद्गी में देवप्रयाग ब्लक में बड़ी संख्या में उक्रांद महिला नेत्रियों सहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। साठ से अधिक कार्यकर्ताओं के उक्रांद छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नैथानी ने सभी का स्वागत करते कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। देवप्रयाग ब्लक में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री नैथानी ने जोगियाणा, भल्डियाणा,चपोली, पवेला, पुजार गांव ,गहड़ आदि में पहुंचे थे। चपोली में उक्रांद नेत्री व क्षेपंस काजल देवी आदि कांग्रेस में शामिल हुये। वहीं भल्डियाणा में उक्रांद नेत्री सजनी देवी सहित कई ने कांग्रेस की सदस्यता ली। गहड गांव में सड़क की मांग पूरी नहीं होने से नाराज लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। उक्रांद छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। मौके पर कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, युंका अध्यक्ष महावीर सिंह, आशीष पंवार, रमेश चमोली, पूर्व जिपंस नत्थीलाल सुयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *