गढ़वाल विवि का स्वर्ण जयंती समारोह आज, कई लोग होगें सम्मानित

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। स्वर्ण जयंती के अवसर पर गढ़वाल विवि की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। कुलपति ने कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रों से संवाद करेंगे।
गुरुवार को चौरास स्थित एक्टिवीटी सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुई गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि गढ़वाल विवि के लिए स्वर्ण जयंती समारोह अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों में गढ़वाल विवि ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है। जिसमें गढ़वाल विवि के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि के तीन कैंपस (श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी) हैं, जहां वर्तमान में करीब 13 हजार छात्र शिक्षा ले रहे हैं। साथ ही कई विभागों ने अपने प्रयासों से भारत सरकार से कई प्रोजेक्टों से अनुबंध किया है, जिससे विभागों की स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिला है और छात्रों को नये तरीके से शिक्षा हासिल हुई है। इस दौरान विवि के लिए योगदान देने वाले कुंज बिहारी नेगी, कृष्णा नंद मैठाणी, वीरेन्द्र प्रसाद पैन्यूली, मंजूर अहमद बेग, जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी तथा पूर्व छात्रों की विशेष उपलब्धि पर रियर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, डॉ. सुनील नौटियाल, डॉ. वजीर सिंह लाकरा, डॉ. रेखा उनियाल को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी इन हिमालयन स्टडीज के तहत 13 हिमालय राज्यों के साथ हिमालय की बेहतरी के लिए एमओयू भी होगा। इस मौके पर गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कार्यक्रम संयोजक प्रो. वाईपी रैवानी, प्रो. एमएम सेमवाल, डॉ. कपिल पंवार, विवि के ईई विजयनंद बहुगुणा आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *