महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा के द्वारा गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना गैरोला के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला अध्यक्ष नगमा तौफीक, जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना डोभाल, मंडल मंत्री शांति भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *