मराठी अभिनेत्री उर्मिला ने कार से दो मजदूरों को कुचला, 1 मरा, 1 गंभीर

Spread the love

मुंबई , मायानगरी मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फि़लहाल नाजुक बनी हुई है। भीषण हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में कार का ड्राइवर और एक्ट्रेस भी घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात अभिनेत्री उर्मिला अपनी शूटिंग खत्म कर अपनी कार से घर जा रही थी। उस दौरान कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद यह हादसा हो गया। ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई की समतानगर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *