चम्पावत। जनपद के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभिन्न विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी के प्रयासों से क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। संबंधित विभागों ने कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। घोषणा के अंतर्गत नीड़ में आरोग्य मंदिर एवं एएनएम उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रमैला-गागरी-दमतोला मोटर मार्ग का सुधारीकरण, तामली क्षेत्र के पांच किलोमीटर मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण, मंच कारी मोटर मार्ग का डामरीकरण तथा चूका-सौरई और बंडा तोक में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।