तीरंदाज अंकित व अखिलेश को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने तीरंदाज खिलाड़ी अंकित चौधरी व अखिलेश बलोदी को सम्मानित किया। बता दें कि होनहार खिलाड़ी सिताबपुर निवासी अंकित चौधरी व बालासौड़ निवासी अखिलेश बलोदी ने तीरंदाजी क्षेत्र में कोटद्वार का नाम रोशन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 21 नवंबर से आगामी 30 नवंबर तक अमरावती महाराष्ट्र में चल रही है।
सोमवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दोनो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीरंदाज के क्षेत्र में अखिलेश व अंकित ने कोटद्वार शहर का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। कहा कि इससे पूर्व भी कोटद्वार शहर के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। खिलाड़ियों के सम्मान से उनकों एक ऊर्जा मिलती है, जिससे वह आगे और बेहतर करने का प्रयास करते हैं। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के साथ ही कोटद्वार का नाम भी रोशन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *