चिन्यालीसौड़ में बाजार बंद रहा, आक्रोश रैली निकाली

Spread the love

उत्तरकाशी। गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में भारत बंद के तहत बाजार बंद रहा। भारतीय गो क्रांति मंच के बैनर तले महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। रविवार को व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ द्वारा गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर अपना समर्थन दिया और आधा घंटे तक बाजार बंद रखा। सन्त गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में रविवार को पूरे देश में भारत बन्द का आह्वान किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे में शामिल गाय व गंगा पर सरकार का खास फोकस है। इसलिए 2018 में ही गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उत्तराखंड से उठी। राज्य विधानसभा ने इस मांग पर मानसून सत्र के दौरान अपनी मुहर लगा दी। जिसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आज तक गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *