करवा चौथ पर बाजार नहीं होगा बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए 30 अक्तूबर को सतपुली बाजार की मासिक बंदी नहीं होगी। सम्पूर्ण बाजार खुला रहेगा। जानकारी देते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष जयदीप नेगी ने बताया कि करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए व्यापार संघ ने यह निर्णय लिया है। कहा कि नवंबर माह की 30 तारीख को होटल एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार मासिक बंदी के चलते बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *