संदिग्ध हालात में फंदे पर झूली विवाहिता ने दम तोड़ा

Spread the love

हल्द्वानी। संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता की कई दिन के इलाज के बाद एसटीएच में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने शव को मर्चरी भिजवा दिया। मजिस्ट्रेट ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक यूएस नगर के जसपुर स्थित पतरानी निवासी संजीव कुमार की पत्नी आरती कुमारी (27) का एसटीएच में इलाज चल रहा था। करीब 15 दिन पहले आरती घर वालों को कमरे में ही फंदे पर लटकी मिली थी। रात में पति संजीव कुमार की जब नींद खुली तो उसने आरती को फंदे पर लटकते देखा था। इसके बाद आरती को इलाज के लिए एसटीएच लाया गया था। सोमवार को आरती की मौत के बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के अनुसार फंदे की वजह से आरती के गले में इंफेक्शन हो गया था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं पुलिस की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) सचिन कुमार ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *