बाजपुर में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी

Spread the love

 

काशीपुर। हरलालपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हरलालपुर निवासी पिंकी (31) पत्नी अनोखे ने बुधवार रात पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची दोराहा चौकी की पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम को सरकारी अस्पताल के भेज दिया। इधर घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग सरकारी अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने बेटी की मौत के लिए पति व ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मृतका के तहेरे भाई डेरा कलोनी बाजपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र मंगल सैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 6 साल पहले पिंकी की शादी हरलालपुर निवासी युवक से हुई थी। पति व ससुराली दहेज के लिए उससे मारपीट करते थे। पिंकी अपने पीटे तीन बच्चे छोड़ गई है और वर्तमान में करीब सात माह के गर्भ में बताई जा रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच-पड़ताल में पारिवारिक कलह से मौत होने की वजह सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *