विवाहिता दस दिन से लापता

Spread the love

बागेश्वर। एक 23 वर्षीय विवाहिता 10 दिन से लापता है। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध महिला को भगा ले जाने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है। महरुड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने कपकोट थाने में तहरीर दी है। बताया कि बीते 30 अप्रैल को 23 वर्षीय विवाहिता गायब है। वह कपकोट के भयूं में किराए के घर पर रहती थी। बिना बताए कहीं चली गई है। पीड़ित पति ने उसकी खोजबीन करने की मांग की है। पुलिस ने धारा 365 में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि आठ मई को प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी थाना, चौकी को सूचना दी गई है। महिला की खोजबीन के लिए टीम गठित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *